फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंधी से 85 खंभे गिरे, नौ ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त...बिजली का संकट गहराया

विज्ञापन
वंदना गुप्ता। - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज आंधी और बारिश के चलते पूरे जिले की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। तेज हवा के झोंकों को बिजली के खंभे सहन नहीं कर पाए। इसके चलते 85 खंभे गिर गए और नौ ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ जगह पर 12 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। निगोही रोड उपकेंद्र पर केबल बॉक्स में फॉल्ट आने से तीन फीडरों की आपूर्ति साढ़े तीन घंटे तक बंद रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे आंधी के साथ ही रात आठ बजे बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन तेज हवा के चलते बिजली का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। तेज हवा से नगर से लेकर देहात तक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गोविंदगंज, बहादुरगंज, अब्दुल्लागंज, सिटी पार्क, हथौड़ा उपकेंद्र समेत तिलहर की बिजली ठप हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। नगर में कुछ जगह आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन शेष जगहों पर इंजीनियरों की टीम जूझती रही। रात 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल होना शुरू हुई।
निगोही में बीसलपुर-निगोही फीडर 12 घंटे के बाद शुरू हो सका। इसी तरह नगर में दीवान जोगराज उपकेंद्र की बिजली रात साढ़े 12 बजे के बाद आई। बादशाहनगर उपकेंद्र की आपूर्ति भी शुक्रवार की सुबह बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

तेज हवा के चलते सबसे ज्यादा पुवायां और जलालाबाद का इलाका प्रभावित हुआ। तेज हवा के दौरान करीब 85 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। कुछ जगह पर पेड़ों की डाल तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे सही करने के लिए कर्मियों को काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ा।

75 फीडर हुए प्रभावित
तेज हवा के कारण जिले के 22 फीडरों में लगभग 75 प्रभावित हुए। हवा थमने और बारिश बंद होने के बाद शहर के कुछ हिस्से की आपूर्ति को बहाल कर लिया गया है। ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति देने में कुछ समय लग गया।
-
केबल बॉक्स में आई खराबी, तीन घंटे बंद रहे फीडर
निगोही रोड उपकेंद्र पर केबल बॉक्स में खराबी आने से पुलिस लाइन, जलालनगर और चिनौर फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। छुट्टी वाले दिन बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। सुबह साढ़े छह बजे गुल बिजली को इंजीनियरों की टीम ने तीन घंटे के बाद बहाल किया। इस दौरान लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। ओसीएफ स्टेट में पूरी रात बिजली गायब रही। यहां पर शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद बिजली आई।
-
कुर्रियाकलां और खुदागंज में भी चरमराई बिजली व्यवस्था
कुर्रियाकलां में शुक्रवार की शाम आई आंधी-बारिश से विद्युत उपकेंद्र चौहनापुर 33 केवीए इनकमिंग लाइन बंद हो गई। इसके चलते कुर्रिया, निकरा एवं चौहनापुर फीडर के लगभग 50 गांवों में रातभर बिजली नहीं आई। रात में आपूर्ति किसी तरह बहाल कर ली गई लेकिन 11 केवीए लाइन पर कई जगह खंभे टूटने से कुर्रिया फीडर की बिजली गुल रही। 14 घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
खुदागंज के मोहल्ला सदर में स्थापित 630 केवीए ट्रांसफाॅर्मर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मोहल्ले के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई सतीश चंद्र ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। ग्राम बखौरा में खंभे पर लगा 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर आंधी के चलते टूटकर नीचे गिर गया।

केबल में आग लगने से मचा हड़कंप
रोजा रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के सामने ओवरब्रिज पर शार्ट सर्किट से केबल में आग लगने से खलबली मच गई। लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी। लाइन कटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मोहल्ले में हथौड़ा उपकेंद्र से बिजली आती है। आए दिन फॉल्ट होने के साथ ही ट्रिपिंग की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। जिले में बिजली निगम के करोड़ाें रुपये खर्च करने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है।
-अतीउल्ला सिद्दीकी, मोहल्ला ख्वाजा फिरोज
-
गर्मी के आते ही बिजली संकट बढ़ गया है। दोपहर में सबसे ज्यादा ट्रिपिंग की समस्या रहती है। हल्की सी हवा चलने पर घंटों के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कत होती है।
- विनोद मिश्रा, मोहल्ला बृज विहार कॉलोनी

बृहस्पतिवार रात आंधी और बारिश के दौरान बिजली चली गई। आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली नहीं आने से एसी और कूलर तक नहीं चल सके। बिजली का नेटवर्क बेहतर होना चाहिए।
-वंदना गुप्ता, सिविल लाइन कॉलोनी

आंधी के चलते ग्रामीण इलाके में लगभग 85 खंभे टूटे हैं। नौ ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली की आपूर्ति रात दो बजे तक सामान्य कर ली गई थी। नुकसान का आकलन भी कर लिया गया है।
-अनुज प्रताप सिंह, एसई बिजली निगम

वंदना गुप्ता।- फोटो : 1

वंदना गुप्ता।- फोटो : 1

वंदना गुप्ता।- फोटो : 1

वंदना गुप्ता।- फोटो : 1

वंदना गुप्ता।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें