शाहजहांपुर। प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा के दौरान निरीक्षण में 85 शिक्षक-शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने निरीक्षण तिथि में अनुपस्थित रहने के कारण वेतन व मानदेय अवरुद्ध कर दिया है, साथ ही स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन निरीक्षण बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ और जिला समन्वयकों ने किए थे। संवाद