फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

830 मेधावी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन

Wed, 05 Aug 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कन्या विद्याधन के लिए जिले को 830 छात्राओं को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। चूंकि इस बार इंटर पास सभी छात्राओं के बजाय मेधावी छात्राओं को ही योजनांतर्गत 30-30 हजार रुपये की राशि से लाभांवित किया जाना है। इसलिए इनकी मेरिट सूची तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह भी है कि 830 के लक्ष्य में 75 प्रतिशत छात्राएं यूपी बोर्ड की तथा शेष 25 प्रतिशत सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की होंगी। अंग्रेजी माध्यम के 25 प्रतिशत में भी 75 प्रतिशत सीबीएसई और 25 फीसदी छात्राएं आईसीएसई की शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कन्या विद्याधन के लिए शासन ने इस बार मेरिट का सहारा लिया है। मेरिट बनाने के लिए टॉपर छात्राओं की सूची अवरोही क्रम में चलाई जाएगी और जहां पर 830 की लक्ष्य पूर्ति हो जाएगी, वहां तक के प्रतिशत वाली छात्राएं ही लाभांवित हो सकेंगी। इसमें 20 प्रतिशत छात्राएं अल्पसंख्यक, 21 प्रतिशत एससी/एसटी और शेष 59 प्रतिशत छात्राएं सामान्य और पिछड़ा वर्ग की होंगी। कन्या विद्याधन के लिए बनाई गई जिला समिति में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, सचिव/सदस्य डीआईओएस और जिला समाज कल्याण अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
डीएम तैयार सूची का परीक्षण कराकर उसका अनुमोदन करेंगी, तत्पश्चात पात्र छात्राओं के बैंक खातों में संबंधित राशि भेज दी जाएगी। कन्या विद्याधन के लिए संभावित पात्र छात्राओं की खाता संख्या जुटाने का काम शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें