फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर झलका डिप्टी कमांडर का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेना मुख्यालय ब्रिगेड हेड क्वार्टर में रविवार को भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। रैली में काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, उनके परिवार वाले, भूतपूर्व सैनिकों की वीरांगनाएं जुटीं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से भी रैली स्थल पर स्टॉल लगाया गया। भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण को सेना की ओर से भी कई स्टॉल लगाए गए। यहां शिकायतें और समस्याएं दर्ज की गईं। रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों की पुरानी समस्याओं का अब तक निस्तारण न होने पर डिप्टी कमांडर एए जाफरी का दर्द सामने आ गया। उन्होंने कहा यह दुख की बात है कि भूतपूर्व सैनिकों की जो समस्याएं पिछले साल चार फरवरी की रैली में आई थीं उनमें तमाम का अब तक समाधान नहीं हुआ है। वे समस्याएं इस बार भी आई हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कमांडर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवार वालों से मिलना और उनकी समस्याओं का जानना है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र अपना काम कर रहा है। सेना मुख्यालय भी भूतपूर्व सैनिकों का डाटा बेस तैयार कर रहा है। इससे आसानी से पता लग सकेगा कि भूतपूर्व सैनिकों की सभी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। ग्रुप कैप्टन (सेनि.) पीके गुप्ता ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के तमाम ऐसे मामले हैं जिनका निस्तारण ब्लॉक, तहसील स्तर पर ही हो सकता है। इसके लिए मिलेट्री और सिविलियन के बीच का वैरियर तोड़ने की जरूरत है। कई ऐसे मामला हैं जो पांच-पांच साल से लटके हुए हैं। उन्होंने कहा एक सकारात्मक सोच ही आगे ले जा सकती है। ब्रिगेडियर (सेनि.) जेएन बिष्ट ने भी भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित किया। रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के परिवार वालों ने देश भक्ति के गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान ब्रिगेड हेड क्वार्टर में सुरक्षा में कड़े बंदोबस्त रहे।

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, नमन किया
भूतपूर्व सैनिक रैली में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथ उनको नमन किया गया। डिप्टी कमांडर एए जाफरी समेत ग्रुप कैप्टन (सेनि.) पीके गुप्ता, लेफ्टिनेंट चारू दत्त, हवलदार विशनपाल, छत्रपाल, धर्मेंद्र सिंह, अनिल, वीरपाल, जगदीश, सचिन आदि सैन्य अधिकारियों समेत पूर्व सैनिकों, उनके परिवार वालों ने पुलवामा हमले में शहीदों को याद किया। इस दौरान सैनिक रैली में माहौल काफी भावुक हो गया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित किया
भूतपूर्व सैनिक रैली के दौरान पूर्व सैनिकों की विधवाओं को डिप्टी कमांडर एए जाफरी की पत्नी इमा जाफरी ने सम्मानित किया। इस दौरान कारगिल शहीद रमेश चंद्र की पत्नी सुनीता देवी समेत मलूक सिंह की पत्नी बलवीर कौर, सुरेश शर्मा की पत्नी मीना देवी, अनोखे की पत्नी गुरमीत, नन्हे लाल की पत्नी रसपदा देवी, मूलचंद्र की मां कलावती, सत्यपाल सिंह की पत्नी निर्मला देवी, रामपाल सिंह की पत्नी दिगरानी देवी, देवेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें