फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दल ने निरीक्षक ने परीक्षार्थी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कस्बे के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बृहस्पतिवार सुबह की पाली में हुई अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र में कक्षा 10 के छात्र को आंतरिक सचल दल ने प्रश्न पत्र पर सही गलत का टिक लगाते पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान छात्र के बिगड़ने पर सचल दल के निरीक्षकों ने उसकी पिटाई कर दी। परीक्षार्थी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। इधर, परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी के विरुद्ध कक्ष निरीक्षकों को धमकाने और देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

परीक्षार्थी सपन पुत्र दीनदयाल निवासी अल्हागंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान उससे गलतीवस प्रश्न पत्र में टिक के निशान लग गए थे। जिस पर आंतरिक सचल दल के श्रीवास्तव और पटेल ने उसे डंडे और थप्पड मारते हुए गालियां दी। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।
इधर, केंद्र व्यवस्थापक सर्वेश श्रीवास्तव के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि परीक्षार्थी सपन शर्मा के द्वारा प्रश्न पत्र में सही गलत के टिक लगाए जा रहे थे, जिसे आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। इससे नाराज होकर सपन शर्मा ने सचल दल को धमकाया और देख लेने की धमकी दी। थाना इंचार्ज अवनीश यादव ने कहा कि मामले में छात्र की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है वहीं केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें