फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दलों से परीक्षा केंद्रों पर मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से ऊहापोह की स्थिति में शुरू हो गई। चूंकि पहले दिन हाईस्कूल संगीत गायन और इंटर काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और नृत्य कला जैसे हल्के और एच्छिक विषयों की ही परीक्षा थी, इसलिए कोई भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका। अलबत्ता डीएम समेत अन्य सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों तथा कक्ष निरीक्षकों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन तथा इंटर काष्ठ कला, ग्रंथ शिल्प और सिलाई तथा द्वितीय पाली में इंटर मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र तथा तर्कशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में मात्र 22 और शाम की पाली में 94 केंद्रों पर परीक्षा हुई। डीएम अमृत त्रिपाठी ने सुबह की पाली में नगर क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे चेक करने समेत अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित रखा। हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में उन्होंने बारीकी से परीक्षा की व्यवस्थाएं परखीं और नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए।
वहीं, डीआईओएस समेत अन्य सचल दलों ने भी देहात क्षेत्रों के केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस रवि दत्त ने सुबह की पाली में जेबां, बंडा, खुटार और शाम द्वितीय पाली में कांट क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण किया। फिलहाल कहीं से भी किसी नकलची के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


प्रथम पाली में 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के पहले दिन प्रथम पाली में कुल 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल के 15 और इंटर के चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार इंटर के लिए 151 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 151 परीक्षा में बैठे और 15 अनुपस्थित हो गए, जबकि हाईस्कूल परीक्षा में 144 पंजीकृत थे, जिसमें 140 ने परीक्षा दी और इस तरह चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

सचल दल को नहीं मिला वाहन
शाहजहांपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग द्वारा बनाए गए पांच सचल दलों के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हो सके। इनमें डीआईओएस और बीएसए के पास अपने वाहन हैं। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट से जितनी डिमांड की गई थी, उसके सापेक्ष एक गाड़ी कम पड़ गई।


शिक्षामित्र और अनुदेशक बनाए कक्ष निरीक्षक
शाहजहांपुर। शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले एक दिन पहले ही शुरू हुई महा हड़ताल से बोर्ड परीक्षा प्रभावित हो रही है। चूंकि यूपी बोर्ड परीक्षा में बेसिक के तमाम शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाती है। उन्हीं के बल पर इतनी भारी-भरकम परीक्षा संपन्न हो पाती है, इसलिए विभाग ने जिला प्रशासन की अनुमति से भविष्य में होने वाले अनिवार्य विषयों की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआईओएस रवि दत्त ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को 1025 शिक्षामित्र, 700 अनुदेशक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के 250 डीएल-एड प्रशिक्षुओं की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें