फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और जब पन्नी से चाय कप में डालता मिला पहरेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे डीएम, संतरी गेट से गायब मिला
विज्ञापन


शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी बुधवार सुबह एसडीएम रामजी मिश्रा और नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह के साथ सदर कोतवाली पहुंच गए। यहां गेट से पहरेदार गायब मिलने और कार्यालय में पॉलिथीन में चाय देखकर नाराजगी जाहिर की। अचानक डीएम को आए देख पुलिस कर्मियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
विज्ञापन

डीएम टीम के साथ सुबह लगभग 6:30 बजे सदर कोतवाली पहुंचे तो गेट पर पहरेदार गायब था। वह सीधे अंदर कार्यालय में पहुंचे तो यहां मुंशी व एक सब इंस्पेक्टर समेत पांच-छह सिपाही मौजूद थे। यहीं पर पहरे पर लगाया गया होमगार्ड पॉलिथीन से गिलास में चाय डाल रहा था। इस पर डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि यह सब क्या है। इस पर सभी लोग सकते में आ गए। फिर डीएम ने सब इंस्पेक्टर से पूछा तुम्हारी ड्यूटी कहां है तो उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में है। इस पर डीएम ने कहा कि यहां कैसे तो सब इंस्पेक्टर ने बताया कि यहां कमरा है, इस पर डीएम ने फिर से सख्त लहजे में पूछा कि यहां कमरा कैसे है। इसके बाद उन्होंने पूछा कि कोतवाल कहां हैं, तो बताया गया कि वह थाना परिसर में बने अपने आवास में सो रहे हैं। होमगार्ड भागकर कमरे में पहुंचा और कोतवाल राजवीर सिंह को बुला लाया। कोतवाल के आते ही डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब पुलिस की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, तब फिर पब्लिक की सुरक्षा कैसे होगी। डीएम का कहना था कि वह अपने 10-15 लोगों के साथ कोतवाली गेट से कार्यालय तक पहुंच गए लेकिन किसी ने कुछ नहीं पूछा और न ही रोका। यह सुरक्षा के प्रति लापरवाही है। पॉलिथीन में चाय लाए जाने की बात पर कोतवाल से कहा कि चाय के लिए केतली रखो, पॉलिथीन में चाय नहीं आनी चाहिए। बाद में डीएम टीम के साथ टाउनहाल की ओर पैदल निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें