फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जोड़े ट्रेनें 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
10 जोड़ी ट्रेनें 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक रहेंगी रद्द
विज्ञापन


शाहजहांपुर। रेलगाड़ियों के संचालन पर कोहरे का असर दिखने लगा है। अप-डाउन लाइन की फास्ट, सुपरफास्ट ज्यादातर रेलगाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं। कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने अप-डाउन 10 जोड़ी रेलगाड़ियों को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द करने का फैसला किया है। कुछ रेलगाड़ियों के फेरों में भी कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल कोहरे के लिहाज से काफी संवेदनशील है। तराई और नदियों का क्षेत्र होने की वजह से यहां कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहता है। कोहरे के सीजन में रेलवे हर वर्ष कुछ रेलगाड़ियों का संचालन रद्द करता आ रहा है। इस बार भी शाहजहांपुर, रोजा रेल सेक्शन से होकर गुजरने वाली अप-डाउन 20 रेलगाड़ियों का संचालन 15 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। जिन रेलगाड़ियों को 13 दिसंबर से रद्द किया जा रहा है उनकी सूची जारी कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। कोहरा ज्यादा होने पर कुछ रेलगाड़ियों के फेरों में भी कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन

-------
निरस्त की गई ट्रेनें
15209/15210 जनसेवा एक्सप्रेस
14307/14308 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस
14235/14236 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस
14265/14266 जनता एक्सप्रेस
12583/12584 डबल डेकर एक्सप्रेस
14523/14524 हरिहर एक्सप्रेस
14673/14674 शहीद एक्सप्रेस
13257/13258 जनसाधारण एक्सप्रेस
14003/14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस
13119/13120 सियालदह एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें