फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन मालगाड़ी के एक्शल में उठा धुआं, रोकी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
डाउन मालगाड़ी के एक्सल में उठा धुआं, रोकी गई
विज्ञापन


रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ की ओर जा रही डाउन मालगाड़ी को बोगी के एक्सल से धुआं उठने पर बेहटा गोकुल में रोका गया। कंट्रोल की सूचना पर हरदोई से कैरच एंड वैगन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कमी को दुरुस्त किया। कोयले की यह मालगाड़ी खाली थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से लखनऊ की ओर जा रही डाउन मालगाड़ी बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:40 बजे ऐगवां स्टेशन पार कर रही थी। यहां रेल कर्मियों ने बीच की एक बोगी के एक्सल से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल के निर्देश पर मालगाड़ी को शाहबाद स्टेशन पर रोक कर चेक किया गया। यहां बताया गया कि सब ठीक है। ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। इसके आगे टोडरपुर स्टेशन पर फिर से देखा गया कि एक्सल से धुआं उठ रहा है। ट्रेन करीब 3:15 बजे बेहटा गोकुल स्टेशन पहुंचीं। यहां कंट्रोल की सूचना पर इसे रोक लिया गया। एक्सल गर्म होने की वजह से धुआं उठ रहा था। सूचना पर हरदोई सीएंड डब्ल्यू विभाग की टीम ने एक्सल दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। शाहजहांपुर सीएंडडब्ल्यू निरीक्षक डीके अमन ने बताया कि घटना शाहजहांपुर या रोजा सेक्शन की नहीं है। हरदोई और बालामऊ की टीम ने मालगाड़ी को अटेंड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें