फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के विरोध में कांग्रेसजनों ने निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17 में।
विज्ञापन

योगी सरकार के विरोध में कांग्रेसजनों ने निकाला कैंडल मार्च
0 एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक की हत्या पर व्यक्त किया शोक
शाहजहांपुर।
लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में सिपाही द्वारा एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेसजनों ने योगी सरकार को निशाने पर लेेते हुए रविवार शाम टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला। बाद में हुई सभा में मृतक विवेक को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने घटना की सीबीआई जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने चुनाव से पहले भयमुक्त समाज देने का प्रदेश की जनता से वायदा किया, लेकिन बीते एक वर्ष में प्रदेश का हर कोना भाजपा नेताओं, बेलगाम पुलिस प्रशासन और सरकारी मशीनरी से थर-थर कांप रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, शहर प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार की हिटलरशाही किसी भी दशा में सहन नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने जलती हुई मोमबत्तियां हाथों में लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर शहीद प्रतिमाओं तक कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम मेें शाहिद अनवर कुरैशी, रामनाथ बघेला, सुहेल बेग, राकेश मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें