फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर मेन लाइन पर खड़ी रही टीआरटी, ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर मेन लाइन पर खड़ी रही टीआरटी, ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

लाइन नंबर चार से कॉशन के साथ हुआ ट्रेनों का संचालन
स्टार्ट रहा टीआरटी का इंजन, डीजल की भी हुई बर्बादी
फोटो-34,मेन लाइन पर खड़ी टीआरटी।
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। रोजा में मेल लाइन पर मंगलवार रात भर (टीआरटी) ट्रैक रिन्यूवल ट्रेन खड़ी रही। इससे मेन लाइन ठप रही, ट्रेनों को यार्ड में लूप लाइन से 15 किमी प्रति घंटा के कॉशन के साथ पास किया गया। टीआरटी का इंजन स्टार्ट होने की वजह से न सिर्फ ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई बल्कि डीजल की भी बर्बादी हुई। रेलवे के अधिकारी अब इस पर सफाई दे रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक टीआरटी का स्टार्ट इंजन एक घंटे में करीब 16 लीटर डीजल खर्च करता है।
रोजा में रेल पथ विभाग ने मंगलवार को रेल ट्रैक के स्लीपर बदलने के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक का समय खत्म होने के बाद स्लीपर बदलने का काम रोक दिया गया। मेन लाइन से टीआरटी को नहीं हटाया गया। स्टाफ ने टीआरटी को स्टार्ट हालत में मेन लाइन पर ही छोड़ दिया। इससे लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। मेन लाइन बंद होने की वजह से यार्ड में लूप लाइन नंबर चार से ट्रेनों को 15 किमी प्रति घंटा के की स्पीड के साथ पास किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि लूप लाइन से ट्रेन को पास कराने पर करीब पांच लीटर अतिरिक्त डीजल खर्च होता है। साथ ही इसमें पांच से सात मिनट अतिरिक्त लगते हैं। लाइन नंबर एक क्लियर न होने की वजह से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को लूप लाइन से पास कराना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह का कहना है कि लाइन नंबर एक पर टीआरटी खड़ी होने की वजह से ट्रेनों को यार्ड से पास किया गया। इससे समय की बर्बादी हुई। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

-------
ट्रैक मरम्मत के बाद फ्रैक्चर हो गई थी पटरी
- रोजा में मेन लाइन पर टीआरटी को छोड़ने के मामले को रेल अधिकारी लापरवाही मानने को तैयार नहीं हैं। लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। पिछले सप्ताह मीरानपुर कटरा में ट्रैक मरम्मत के अगले ही दिन रेल पटरी फ्रैक्चर हो गई थी। जबकि इसी स्थान पर कुछ घंटे पहले ही वेल्डिंग का काम किया गया था। पिछले दिनों तिलहर में मालगाड़ी कपलिंग खुलने से दो हिस्से में बंट गई थी। आधी मालगाड़ी को लेकर पायलट काफी आगे निकल गया था। बाद में जब आधे डिब्बे पीछे ही छूटने की बात पता लगा तो वह वापस आया और इन डिब्बों को फिर से जोड़कर आगे रवाना किया गया। इतना ही नहीं रोजा यार्ड डिरेलमेंट की घटनाओं को लेकर भी संवेदनशील श्रेणी में शुमार है।
--------
वर्जन-
जिस स्थान पर मंगलवार को रेल ट्रैक मरम्मत का काम हुआ था इसी के पास बुधवार को भी ब्लॉक लेकर काम होना था। टीआरटी को यहां से हटाने और फिर से वापस लाने के लिए दो बार शंटिंग करनी होती। इसमें काफी समय और ईंधन लगता। इसके चलते डीआरटी को वहीं पर छोड़ दिया गया था। ट्रैक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं था।
- अरुण कुमार सक्सेना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ)
-------
होम सिग्नल फेल, रोकनी पड़ी अमरनाथ, त्रिवेणी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। होम सिग्नल में बुधवार को तकनीकी खराबी आने की वजह से अप अमरनाथ एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। इस दौरान एक मालगाड़ी भी करीब 45 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही। सिग्नल क्लियर होने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
अप लाइन पर सिग्नल में खराबी आने के दौरान यहां से मालगाड़ी को गुजरना था। मालगाड़ी आउटर पर पहुंची तो ग्रीन सिग्नल नहीं मिला। पायलट ने ट्रेन को स्टॉप दिया और कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद अप-15097 अमरनाथ एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। अप- 14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस भी रोकनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक सिग्नल को ठीक करने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। करीब 45 मिनट तक संचालन प्रभावित रहा।
-------
रोजा में मेन लाइन पर दूसरे दिन भी लिया गया ब्लॉक
रोजा। स्लीपर बदलने के लिए रोजा में मेन अप लाइन पर बुधवार को भी दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। यहां मंगलवार को भी दो घंटे का ब्लॉक लेकर स्लीपर बदलने का काम किया गया था। बुधवार को चार से शाम छह बजे तक ब्लॉक के दौरान अप-13005 पंजाब मेल, अप-13151 सियालदह एक्सप्रेस, अप-22453 राज्यरानी और अप-13049 हाबड़ा-दिल्ली डुप्लीकेट एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। ट्रेनों को कॉशन देकर पास कराया गया। इससे इनकी औसत स्पीड प्रभावित हुई। रोजा में मेल लाइन पर मंगलवार को भी ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया था।
-------
डीपीओ ने सुनीं रेल कर्मचारियों की समस्याएं
फोटो-35
रोजा।
मुरादाबाद रेल मंडल के डीपीओ मिथुन गोयल ने बुधवार को रोजा पहुंच कर रेल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। वह बुधवार सुबह डाउन-13308 किसान एक्सप्रेस से यहां पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह समेत अन्य रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। भरोसा दिया कि रेल कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

------
सर्पदंश से गेट मैन की मौत पर रोष
शाहजहांपुर।
रेलवे के गेट मैन की सर्पदंश से मौत पर नरमू ने रोष जताया है। शाखा सचिव के नेतृत्व में नरमू ने बुधवार को सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गेट मैनों की सुरक्षा को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इस मौके पर सुनील तिवारी, रामहरि, शलीम, महावीर, आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें