फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा आज, नमाज के लिए ईदगाह तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड..............
विज्ञापन

ईदगाह रोड पर तीन दिन बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
ईदगाह पर लगा मेला, बाजारों में दिन भर रौनक रही
ईद-उल-अजहा आज, नमाज के लिए ईदगाह तैयार
मेला में ड्रेगन, मौत का कुंआ, झूला का आनंद लेंगे बच्चे
फोटो-1, 2, 3,4
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ईदगाह पर नमाज के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ईदगाह समेत आसपास के इलाके में विशेष प्रबंध किए गए हैं। ईदगाह पर तीन दिन मेला भी चलेगा। इसमें भी काफी भीड़ जुटती है। ऐसे में किसी तरह की समस्या पैदा न हो इसके लिए ईदगाह रोड को तीन दिन तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। ईदगाह जाने वाले लोगों के लिए पास में ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छोटे और बड़े वाहन बुधवार से तीन दिन तक इस रोड पर पूरी तरह बंद रहेंगे। जाम की समस्या पैदा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की भी तैनाती रहेगी।
.........
बड़ी ईदगाह पर नमाज सुबह आठ बजे
फोटो-12
ईद-उल-अजहा की नमाज बुधवार सुबह बड़ी ईदगाह पर आठ बजे अदा की जाएगी। वहीं छोटी ईदगाह, जामा मस्जिद और ईदगाह गदियाना पर नमाज का समय 8:30 बजे रहेगा। यह जानकारी पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने दी।
विज्ञापन

मंगलवार को ईदगाह में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। किसी तरह की समस्या न हो इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी बंदोबस्त करता रहा। बाजारों में दिन भर रौनक रही। ईदगाह पर मेला लग गया है। खेल-तमाशों, खाने-पीने के सामान आदि की दुकानें भी सज गई हैं। मंगलवार को बाजारों में सेवाइयां और कुर्बानी के लिए बकरों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

बुधवार को ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में नजाम अदा कर अमन-चैन और कौम की सलामती के लिए दुआ की जाएगी। गरीबों को इमदाद बांटी जाएगी। मुस्लिम धर्म के लोग कुर्बानी देंगे। इसके लिए बाजारों में बकरों की खूब बिक्री हुई। बकरीद को देखते हुए बकरों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। मंगलवार को ईदगाह पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ईदगाह पर चार दिन मेला भी चलेगा। मेला में ड्रैगन, मौत का कुआं, ब्रेक डांस झूला आकर्षण का विशेष केंद्र रहेंगे। ईदगाह के आसपास पराठा-हलवा की दुकानें भी सज गई हैं। मेला को देखते हुए ईदगाह रोड पर खराब स्ट्रीट लाइट को बदलने का काम भी मंगलवार को किया गया।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें