फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर प्लांट की साइडिंग पर डिरेल हुई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर प्लांट की साइडिंग पर मालगाड़ी डिरेल
विज्ञापन

रोजा में हादसा, जांच के लिए बनाई गई ज्वाइंट कमेटी
तकनीकी जांच के लिए बरेली भेजा गया मालगाड़ी का वैगन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। रोजा में एक पखवाड़े के दौरान रविवार रात रेल डिरेलमेंट का एक और हादसा हो गया। हालांकि, यह डिरेलमेंट रोजा जंक्शन या यार्ड में न होकर रोजा पावर प्लांट की साइडिंग पर हुआ। रात में ही ट्रैक से मालगाड़ी के डिब्बे को हटाया गया। सोमवार को इसे जांच के लिए बरेली सिक लाइन भेजने की तैयारी चल रही थी। डिरेलमेंट की जांच ज्वाइंट कमेटी करेगी। हालांकि, प्रथम दृष्टया ट्रैक में कोई खराबी नहीं पाई गई है।
ररोजा पावर प्लांट में कोयले की सप्लाई देने के लिए अलग से रेल लाइन बिछाई गई है। प्लांट एरिया में ही कोयला रैक की साइडिंग बनी हुई है। रविवार रात 58 डिब्बों की एक मालगाड़ी साइडिंग पर कोयला उतारने के बाद बाहर आ रही थी। मालगाड़ी के 50 से ज्यादा डिब्बे साइडिंग पार हो चुके थे। इसी दौरान एक वैगन डिरेल हो गया। झटका लगने के साथ पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोकी। हादसे से साइडिंग पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहत टीम काम में जुट गई। रात में ही डिरेल हुए वैगन को हटाकर ट्रैक साफ किया गया। हादसे से ट्रैक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया वैगन में ही कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। पटरी से उतरे वैगन को तकनीकी जांच के लिए सिक लाइन बरेली भेजा जाएगा। जांच के बाद ही खराबी के बारे में पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रोजा में रेल डिरेलमेंट के मामले-
16 फरवरी 2018- रोजा यार्ड में इंजन पटरी से उतरा।
19 फरवरी 2018- मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे।
3 अप्रैल 2018- प्वाइंट नंबर 27 पर ट्रेन डिरेल हुई।
15 अप्रैल 2018- यार्ड में एआरटी का इंजन पटरी से उतरा।
23 अप्रैल 2018- एक ही ट्रैक पर दो रेलगाड़ियां आ गईं।
23 मई 2018- संटिंग के दौरान मालगाड़ी डिरेल हुई।
24 जून 2018- ट्रैक बदलते वक्त मालगाड़ी डिरेल हुई।
25 जून 2018- ट्रैक बदलते वक्त मालगाड़ी डिरेल हुई।
8 जुलाई 2018- पावर प्लांट साइडिंग पर मालगाड़ी डिरेल।
--------
वर्जन-
मालगाड़ी का एक डिब्बा रोजा पावर प्लांट की साइडिंग पर पटरी से उतरा था। 58 डिब्बों की मालगाड़ी कोयला उतारने के बाद साइडिंग से लौट रही थी। इसी दौरान डिरेलमेंट हुआ। पटरी से उतरे डिब्बे को तकनीकी जांच के लिए बरेली सिक लाइन भेजा जा रहा है।
-जगदीश चंद्र, स्टेशन अधीक्षक-पंडित राम प्रसाद बिस्मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें