फोटो- 10 और 11 में
ददरौल में स्कूल चलो अभियान शुरू
विधायक मानवेंद्र और बीएसए राकेश कुमार ने रैली को दिखाई झंडी
शाहजहांपुर।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और स्कूलों में उनका ठहराव सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलो अभियान का श्रीगणेश हो गया है। विकास खंड ददरौल में विधायक मानवेंद्र सिंह ने अभियान का शुभारंभ कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्कूल चलो रैली भी निकाली गई।
मुख्य अतिथि विधायक मानवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि बीएसए राकेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसए राकेश कुमार ने कहा कि आज केे बच्चे और युवा ही देश का भविष्य हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रैली में ग्राम प्रधान रीतराम वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, प्रेमपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, ओपी राजपूत, मो. नफीस खां, हृदयेश कुमार, रोहित सक्सेना, सौरभ अवस्थी, विनीता सक्सेना, हरजीत रानी, गुंजन कपूर, भोपाल प्रसाद, शगुफ्ता, अनंत वाजपेयी, आशा सिंह, मुदित सेठ, रूफिया खान, मुकेश कटियार, राजदा बानो आदि का योगदान रहा।