फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरवशाली है यूपी की बड़ी संख्या में सेना में भागेदारी-मेजर जनरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया मेजर जनरल विनोद शर्मा ने कहा कि सेना में यूपी के युवाओं की काफी भागीदारी फक्र की बात है। पूर्व सैनिकों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कराया जाएगा। वह रविवार कैंट क्षेत्र में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने वीर नारियों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेजर जनरल शर्मा ने कहा कि सेना में रैंक एक ऐसा ओहदा है, जो कभी रिटायर हीं होता। देश के लिए कुर्बानी देने वालों को भुलाया नहीं जा सकता। कहा, नौकरी में सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है, लेकिन इसके बाद भी सेवा निवृत्त लोगों से संपर्क बनाए रखना और उनके दु:ख दर्द को सुनना हम सब की जिम्मेदारी है। बोले, देश में यूपी के युवाओं की सेना में काफी भागीदारी है। यह हम सब लोगों के लिए फक्र की बात है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी फौजी जहां काम करता है, वहां पूरी जिम्मेदारी निभाता है। शहीदों के परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार नौकरी में छूट दे। इसके लिए कई चरण में मीटिंग की गईं है। स्टेशन कमांडर सेना मेडल ब्रिगेडियर रूपेश मेहता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का काफी हद तक निस्तारण हो जाता है। डॉ. इंदु अजनवी के संचालन में सरिता वाजपेयी, और एनसीसी कैडेट रिया चौधरी और अमरजीत ने काव्य पाठ किया। सेना के जार्ज बैंड ने कार्यक्रम में शमां बांध दी। किसी ने देशभक्ति तो कभी फिल्मी गीतों को सुनाया।
इस अवसर पर समस्या निस्तारण के लिए लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों पर करीब 470 समस्याएं दर्ज की गईं। वहीं रैली में 1200 से अधिक भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एडीएम वित्त सर्वेश कुमार, डिप्टी कमांडर कर्नल अफसर अब्बास जाफरी, एडम कमांडेंट कर्नल, कर्नल राजीव कुमार, कर्नल संदीप जास्वाल, लेफ्टिनेंट कर्नल सुकेश कुमार समेत कई सैन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन लोगों का हुआ सम्मानित
वीर नारियां बलवीर कौर, मीना देवी, गुरमीत कौर, बस्पिता देवी, कलावती देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, दिगरानी, पुष्पा देवी, अस्सी वर्ष से अधिक उम्र की दुलारी, हसीना बानो, कुंदन लाल, कमला देवी, शांति देवी, हबीबा खातून, रस्पिता देवी, सुग्रीव, राजबहादुर सिंह, रूकुम केश आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

भूतपूर्व सैनिकों के कोटे में पांच फीसदी मिले भागीदारी
पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व ग्रुप कैप्टन प्रमोद गुप्ता ने मेजर जनरल के समक्ष कहा कि जिले में भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी राशन की दुकानों के आवंटन में पांच फीसदी भागीदारी मिलनी चाहिए। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एडीएम सर्वेश कुमार से इस मामले में देखने को कहा। इस पर एडीएम ने कहा कि वह नियमानुसार इसकी व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगे।

स्वास्थ्य कैंप में कराया परीक्षण
भूतपूर्व सैनिकों के लिए नेत्र शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी लगया गया था इसमें चश्मा वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. रुपेश सेठ,डॉ.केपी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें