फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधौली ग्राम पंचायत का डीएम ने किया निरीक्षण, जांचे विकास कार्य

विज्ञापन
नापजाेख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लधौली ग्राम पंचायत का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को मुख्य मार्ग गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश


शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को विकासखंड सिंधौली की ग्राम पंचायत लधौली जाकर वहां विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। इस मौके पर उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बाद में संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा बताई गईं समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को गांव की मुख्य सड़क गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई के दौरान डीएम ने पिछली शिकायतों की समीक्षा की। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने अवगत कराया कि जमीनों पर कब्जे से संबंधित दो नई शिकायतों समेत कुल चार प्रकरण प्राप्त हुए और उनका निस्तारण कराया जा चुका है। डीएम ने कब्जा मुक्त कराई गई मेला की जमीन का निरीक्षण करने के साथ अपने सामने जमीन की नाप कराई। साथ ही एसडीएम समेत ग्राम प्रधान राकेश कुमार को निर्देश दिया कि जिला वन अधिकारी से मिलकर खाली कराई गई जमीन पर पौधरोपण कराएं।
विज्ञापन

गांव के तालाब का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि तालाब नक्शे के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने तालाब की नाप कराने के साथ उस पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नियुक्त की गई कर्मचारियों की टीम के बारे में जानकारी करने पर पाया कि दस में तीन कर्मचारी अनुपस्थित हैं। डीएम ने चेताया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान वही कर्मचारी मौजूद रहें, जिनकी ड्यूटी लगाई गई है। तालाब के आसपास कुछ लोगों द्वारा शौच किए जाने की बात संज्ञान में लाए जाने पर डीएम ने ऐसे लोगों को धारा-108 के तहत कार्यवाही की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि कोटेदार दो लीटर केरोसिन का 50 रुपये लेता है। वहीं मौजूद जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि केरोसिन का निर्धारित मूल्य 22.80 रुपये प्रति लीटर है। इस पर डीएसओ को निर्देश दिए कि गांव का कोटा निरस्त करके कोटेदार द्वारा ली गई अतिरिक्त धनराशि ग्रामीणों को वापस कराएं। बिजली संबंधी समस्या संज्ञान में लाए जाने पर डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं को गांव में कैंप लगाकर मुफ्त कनेक्शन जारी करने और ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह, सीएमओ आरपी रावत, पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन ग्रामीण आरबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें