फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असत्य से धन, यश, कीर्ति नष्ट हो जाती है: जनार्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास पंडित जनार्दन मिश्र ने सत्य की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि असत्य के रास्ते पर चलने वाले का धन, यश, कीर्ति और पराक्रम नष्ट हो जाता है। सत्य के साथ ईश्वर होता है जबकि असत्य में आसुरी शक्तियां व्याप्त होती हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाले को धन, कीर्ति, यश, पराक्रम के साथ आज्ञाकारी पत्नी और संतान की भी प्राप्ति होती है। सत्य के मार्ग पर चलने वाले श्रीराम का रघुवंश आज भी चल रहा है। जबकि पाप और असत्य के रास्ते पर चलते हुए पूरे ब्रह्मांड को जीतने के साथ मृत्यु तक को वश में करने वाले रावण का कुल खत्म हो गया। कथा के अंत मे यजमान धनपाल गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सेठ जगदीश प्रसाद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, कमल किशोर पाठक, राजेन्द्र पांडेय, रघुवीर गुप्ता आदि ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। भागवत कथा में भारी संख्या में श्रोता उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें