फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आकर महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा।
विज्ञापन

हथौड़ा चौराहे के पास बुधवार शाम सात बजे महिला स्वास्थ्यकर्मी की टैंकर की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। जैसे-तैसे जाम खुलवाने के साथ ही शव को जिला अस्पताल पहुंचाकर मॉरचरी में पुलिस ने रखवाया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी मृदुल मोहन श्रीवास्तव की 25 वर्षीय पत्नी इति श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी के फरधान सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मी थीं। बुधवार शाम को वह ड्यूटी से लौट रहीं थीं। शाम लगभग सात बजे बस से हथौड़ा चौराहे के पास वह उतरी और घर जाने के लिए टेंपो पकड़ने को पैदल टेंपो स्टैंड की तरफ जा रहीं थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इससे वहां पर जाम भी लग गया। पुलिस ने जैसे-तेैसे भीड़ को हटाकर इति के शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इति श्रीवास्तव की मृदुल से एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें