किसानों को उन्नत प्रजाति का गन्न्ना उत्पादन को प्रेरित किया
निगोही। डालमिया चीनी मिल में सोमवार को पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। काशी से आए पंडित वेद प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र दुबे ने हवन-पूजन के बाद वैदिक मंत्रोचारण के साथ पेराई सत्र चालू कराया। इस दौरान किसानों को उन्नत प्रजाति के गन्ना उत्पादन को प्रेरित किया गया।
पेराई चालू होने से पहले मिल में हुए हवन-पूजन में विधायक रोशन लाल वर्मा, मिल के उप अधिशासी निदेशक कुलदीप कुमार, गन्ना महाप्रबंधक रणधीर सिंह आदि ने आहुति दी। गांव गिरगिचा से गन्ना लेकर आए किसानराम कुमार, समेत अरविंद कुमार, नेकराम को अंग-वस्त्र भेंट किए गए। इसके बाद मिल के कैरियर में गन्ना डालकर पेराई शुरू की गई।