फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर, टेंपों चालकों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को यातायात माह के चौथे दिन ट्रैफिक पुलिस ने टीएसआई विपिन शुक्ला के निर्देशन में अभियान चलाकर ट्र्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। इस दौरान 42 वाहनों का चालान कर 14800 रुपये जुर्माना वसूला गया। रविवार को भी शहर में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में यातायात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अभियान के बाद भी शहर का यातायात बेपटरी है। शनिवार को टीएसआई विपिन शुक्ला ने अशफाक नगर तिराहे पर टेंपो और मैजिक वाहन चालाकों के साथ बैठक कर उनको यातायात नियमों के बारे में बताया। इस दौरान यातायात नियमों संबंधी पम्फलेट भी बांटे गए। शहर में खिरनीबाग, अंटा चौराहा, अशफाकनगर तिराहा, रोजा रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। टीएसआई ने बताया कि अभियान के दौरान 14800 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें