शाहजहांपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस जनपद में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह रन फॉर यूनिटी नाम से दौड़ भी लगाई गई। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में दौड़ के साथ पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। सूचना विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लेते हुए उपस्थितजनों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।
भाजपा की ओर से शहीद द्वार मैदान से रन फॉर यूनिटी का आयोजन मंगलवार सुबह किया गया, जिसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज, जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, कार्यक्रम संयोजक राजकमल वाजपेयी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। रन फॉर यूनिटी में सत्यभान सिंह भदौरिया, अनुज गुप्ता, अवधेश दीक्षित, डॉ. विजय जौहरी, अनिल वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई।
एसएस लॉ कॉलेज में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएस कॉलेज वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल, महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजीत चारग ने झंडी दिखाकर किया। इसके बाद स्टाफ के सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
आर्य महिला महाविद्यालय में पटेल जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने लौह पुरुष के विचारों और सिद्धांतों को पट्टिकाओं पर लिखकर प्रदर्शित किया। प्राचार्य डॉ. कनकरानी, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. रानू दुबे, दीक्षा गोयल, मनीषा दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य वीना रानी रस्तोगी, प्रेमलता, पूनम धवन, मधु अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा आदि के साथ छात्राओं ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।
रोटी गोदाम स्कूल परिसर से पटेल जयंती पर रैली निकाली गई, जिसको प्रभारी बीएसए राजेश चतुर्वेदी और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर और जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नगर प्रभारी इमरान सईद खां ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीएसए कार्यालय में भी पटेल जयंती मनाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी के साथ आचार्य रामशंकर मिश्र, प्रदीप शुक्ला, रवेंद्र पाल सिंह, रामनरेश वाजपेयी, वागेश मिश्र आदि ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
काजल ने जीती भाषण प्रतियोगिता
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काजल यादव ने प्रथम, अटल कुमार नेे द्वितीय और सरिता पांडेय एवं ऋतु वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने लौह पुरुष के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मंसूर अहमद के संचालन में हुई गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद तारिक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. शबाना साजिद, डॉ. जमील अहमद, डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. फरोग खुमार, डॉ. कहकशां आदि मौजूद रहे।
पटेल की दृढ़ता ने किया अखंड भारत का निर्माण
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री बताया कि पटेल कहा करते थे कि शक्ति के अभाव में विश्वास किसी काम का नहीं होता। विश्वास और शक्ति दोनों किसी महान कार्य के लिए अनिवार्य होता है।
गन्ना किसान संस्थान सभागार में हुई गोष्ठी में डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने दृढ़ता का परिचय देते हुए छोटी-छोटी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि युवाओं को यदि सत्य के मार्ग पर चलना है तो बुरे आचरण को छोड़ना आवश्यक है। चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण की बात करना उचित नहीं है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता में अपना योगदान दें। इस अवसर पर अरविंद कुमार मिश्र, क्षमा त्रिवेदी, चंद्र विजय सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
अनिल अग्निहोत्री के संचालन में हुई गोष्ठी में नेहरू युवा केंद्र के लेखाकर संजीव मिश्र ने आभार व्यक्त किया। गोष्ठी के बाद राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों ने हेलमेट जागरूकता रैली भी निकाली। आयोजन में शिवम सक्सेना, प्रज्ञा देवी, अंशिका पांडेय, गजेंद्र सिंह, निधि सिंह आदि का योगदान रहा।
शाहजहांपुर। सरदार पटेल की जयंती पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के रेलवे अस्पताल में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद एसओ जीआरपी छत्रपाल सिंह ने एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। बाद में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में सहायका मंडलीय अभियंता राखी तोहर ने बाजी मारी। स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। डॉ. आरसी राय, राजीव शर्मा समेत सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक चला। इस मौके पर योग शिक्षक पवन सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
रोजा। सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गयी
रोजा। रोजा रेलवे स्टेशन पर इंस्पेक्टर संजय माथुर की अगुवाई मे सरदार बल्लभ पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। स्कूली बच्चो ने प्रभातफेरी निकाली। स्टेशन परिसर मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र मलिक, डिप्टी सीआईटी नरेन्द्र त्यागी, स्वास्थ्यक निरीक्षक सलाउददीन नरमू के सचिव अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एकता और अखंडता गोष्ठी आयोजित
तिलहर। नगर में विभिन्न स्थानों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम साथ मनाई गई। राजकीय महाविद्यालय में एकता और अखंडता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. शहला नुसरत किदवई ने कहा कि अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय है। संचालन डॉ. प्रीति तिवारी ने किया। मधुवन कॉलोनी स्थित पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव डॉ. भरत पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सब के लिए आदर्श है। हमारी जिम्मेदारी बनती है उनकी विरासत को हम संभाल कर उन्हें सच्ची श्रद्धाजलि दे। इस मौके पर खुदागंज में कक्षा 10 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त दीप्ती गंगवार को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता लाला राम गंगवार ने, संचालन जितेंद्र आर्य ने किया। इस मौके पर रामपाल गंगवार, नन्हेलाल गंगवार, चिम्मन लाल, दूधनाथ सिंह, धर्मवीर गंगवार आदि रहे।
याद किए गए सरदार पटेल
पुवायां। गांव तितुरा स्थित कृष्णा एकेडमी में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अखंड भारत के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया। जसवंत सिंह, विपिन बिहारी, विजय वर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, सुरेंद्र वर्मा, ममता वर्मा, समीक्षा वर्मा, प्रद्युम्न वर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, आदित्य यादव, ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रूदेंद्र वर्मा और मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर असफा तसनीम, शिखा पांडे, अनुरीत हांडा, प्रभाकर बाजपेयी, सोनम कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।