फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण कर व्यवहारिक ज्ञान भी सीखेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान दिलाने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत उनको शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि उन्हें पढ़ाई के साथ अनुभव भी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

इस संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ की ओर से जिला परियोजना अधिकारी/ डीआईओएस के पास पत्र भेजा गया है, जिसमें शैक्षिक भ्रमण संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान देने पर जोर दिया गया है। इसमें कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ विज्ञान और गणित के शिक्षक भी शैक्षिक भ्रमण पर निकलेंगे और वह विद्यार्थियों को पहले से चिन्हित स्थलों पर ले जाकर उपयोगी जानकारी देंगे। इससे विद्यार्थियों को केवल शिक्षण कक्ष में ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण स्थलों पर ले जाकर ज्ञानार्जन कराया जा सके।
डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। समस्त राजकीय इंटर और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से छात्र-छात्राओं के साथ विज्ञान और गणित के शिक्षकों की सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। योजनानुसार कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को राज्य के महत्वपूर्ण संस्थानों और स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। खास बात यह भी है कि योजना को सफल बनाने के लिए संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी सहमति पत्र लिया जाएगा, जिससे बाद में अभिभावक कोई समस्या खड़ी न कर पाएं। सहमति पत्र के उपरांत ही शैक्षिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं के नाम फाइनल किए जाएंगे।
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण से मिलेगा अनुभव
राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त सूची को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। योजना अच्छी है, शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राएं काफी लाभान्वित होंगे और उन्हें शिक्षा के साथ अनुभव भी प्राप्त होगा। यह योजना विद्यार्थियों के जीवन के लिए उपयोगी साबित होगी। कॉलेजों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद जैसे दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुरूप आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. केएल वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें