फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परमाणु बम फोड़ क्यों न देते हो..

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। साहित्यिक संस्था सृजन की ओर से नगर के एक पैलेस में सीतापुर से आए कवि केदारनाथ शुक्ल के सम्मान में कवि सम्मेलन का आयोेजन किया गया। इसका शुभारंभ अरविंद दीक्षित ने सरस्वती वंदना से किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे अतिथि कवि केदारनाथ शुक्ल ने सुनाया
संतों को वृत्तासुर जैसे, अब परेशान कर लेते हैं।
युग के दधीचि तब हंस करके अस्थियां दान कर देते हैं।
संचालक डॉ. रामबाबू शुक्ला ने सुनाया
सीमा पर सीना तान तैश में खड़ा है चीन
दोगले की बाजू को मरोड़ क्यों न देते हो
बमों का भविष्य में अचार क्या रखोगे आप
एक परमाणु बम फोड़ क्यों न देते हो।
रामलड़ैते श्रीवास ने अपनी बात कुछ यूं कही
आज हमें अफसोस किंतु नेता हैं सफेदपोश,
देश में अंधेरा, इनके घर में प्रकाश है।
गीतकार तेजपाल जोशी ने सुनाया-
गुलाबी होंठ तेरे मयकदे से कम नहीं दिलवर,
है खाली जाम दिल का, जाम धीरे धीरे भरने दो।
कवि प्रदीप बैरागी ने गुनगुनाया-
ये जवानी लुटा दूं वतन के लिए।
जिंदगी लुटा दूं अमन के लिए।
आरजू आखिरी अब यही है मेरी,
बस तिरंगा हो अपने कफन के लिए।
इसके अलावा अन्य कवियों ने भी कविता पाठ किया। आयोजन में रामलड़ैते तिवारी, पवन मिश्रा, गोपाल त्रिवेदी, श्यामबाबू शुक्ला, सुरेश कुमार सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें