शाहजहांपुर में अटसलिया उपकेंद्र पर ओटीएस योजना के लिए लगाए कैंप में पंजीकरण करते बिजली निगम क
शाहजहांपुर। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को 815 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए 55 लाख रुपये का राजस्व जमा किया। इस बीच बकायेदारों को बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई।
सोमवार को शिविर के दूसरे दिन जिले में 56 शिविर लगाए गए। उपभोक्ताओं ने अपना बिल संशोधित कराया। उसके बाद योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण भी कराया गया। अटसलिया उपकेंद्र में जेई संजीव शर्मा की नेतृत्व में शिविर लगाकर पंजीकरण कराए गए। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि पहले दिन 461 लोगों ने पंजीकरण कराया था। दूसरे दिन दोगुने लोगों ने लाभ लेने के लिए आवेदन किया। बताया कि दो लाख से ज्यादा लोगों के ऊपर बिल बकाया है। वे लोग पंजीकरण कराते हुए लाभ ले सकते हैं।