फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में जनरेटर चलाने की मांग पर भड़के सुपरवाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रही बैठक के दौरान आशाओं ने गर्मी में स्वास्थ्य सुपरवाइजर से जनरेटर चलाने को कहा तो सुपरवाइजर भड़क गए। आशा बहुओं से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बैठक से निकल जाने का फरमान सुना दिया। गुस्साई आशाओं ने स्वास्थ्य सुपरवाइजर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में जयदेवी, चंद्रकांती, गिरिजा देवी, मास देवी, गुड्डी देवी, बबली देवी, लज्जा वती, यशोदा देवी, अर्पणा समेत करीब तीन दर्जन आशाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी जलालाबाद के चिकित्साधीक्षक ज्ञानेंद्र ने बताया कि शासन के आदेश पर आशा बहुओं के काम का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें तमाम तरह की खामियां भी उजागर हो रहीं हैं। इसी को लेकर मीटिंग बुलाई गई थी। कुछ आशाओं ने बखेड़ा खड़ा करने का प्रयास किया। फि लहाल इस मामले की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है , यदि शिकायत मिली तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें