फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेटेलाइट बस अड्डे का 80 प्रतिशत काम पूरा, जल्द संचालन होने की संभावना

Wed, 20 Nov 2024 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में बाइपास के नजदीक बन रहे सेटेलाइट बस अड्डे का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी जल्द पूरा होने की संभावना है।  
विज्ञापन
निर्माणाधीन सेटेलाइट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में परिवहन निगम की तीनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बाईपास के नजदीक सेटेलाइट बस अड्डे का काम सिर्फ 20 प्रतिशत शेष रह गया। रोडवेज बस अड्डे के सुंदरीकरण के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। गेट बनाने के लिए खोदाई का काम हो रहा है।

विज्ञापन


अहमदपुर निवाजपुर में 12 करोड़ 48 लाख 51 हजार की लागत से सेटेलाइट बस अड्डा, पुवायां रोड पर 10 करोड़ 59 लाख 53 हजार रुपये से बस डिपो कार्यशाला व 18 करोड़ 94 लाख से शहर के अंदर वाले बस अड्डे के सुंदरीकरण की स्वीकृति मिली थी। 17 जनवरी को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। तीनों ही जगहों पर कार्यदायी संस्था ने तेजी से काम कराया। 

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी प्रसाद ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे का कार्य 80 प्रतिशत, बस अड्डे के सुंदरीकरण का कार्य 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है। कार्यशाला भी 85 प्रतिशत तक बन चुकी है। अप्रैल 2025 तक कार्य पूर्ण होकर भवन निगम को हैंडओवर कर दिए जाएंगे। जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें