फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 करोड़ से होगा शहर का कायाकल्प

Sun, 05 Apr 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में रविवार को बोर्ड बैठक पालिका हॉल में संपन्न हुई। इसमें 79 करोड़ 65 लाख 91 हजार 616 रुपये का बजट पास किया। वर्ष 2015-16 में इस धनराशि से शहर का कायाकल्प किया जाएगा। बोर्ड बैठक के एजेंडा में शामिल 10 बिंदुओं में से बिंदु संख्या छह को छोड़कर सभी बिंदुओं को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने बोर्ड को बताया कि पालिका की वर्ष 2015-16 के लिए अनुमानित आय करीब 79.68 करोड़ रुपये है, जबकि व्यय 79.66 करोड़ रुपये हैं। इसी के तहत शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। बताया कि लागत बढ़ जाने की वजह से 22 सड़कों पर धनराशि अतिरिक्त व्यय होगा। इसके साथ ही शहर में 42 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस वर्ष खिरनीबाग चौराहा पर शहीद स्तंभ बनाने, शहीद द्वार की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने के साथ ही करोड़ों रुपये खर्च करके 66 निर्माण कार्यों को कराया जाएगा। वहीं पथ प्रकाश की व्यवस्था सुचारू करने के लिए करीब तीन करोड़ खर्च करने का तय किया।
बिंदु छह पर आगे कार्रवाई किए जाने का आश्वासन पालिका परिषद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने दिया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क संबंधित तमाम जरूरी कार्यों को बिना किसी भेदवाव के पूरा कराया जाएगा। कहा कि पालिका इस वित्तीय वर्ष में शहर में कुछ खास कार्य करवाएगी। इस दौरान एई राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई विक्रमाजीत यादव, कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी, लेखाकार गिरीश सिंह सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिंदु छह में यह था मामला
दिलाजाक मोहल्ले की भूमि संख्या 344 की किराएदारी को दोबारा स्थापित करने का प्रार्थना पत्र मुस्तईन उल्ला खां पुत्र शफीउल्ला खां द्वारा भेजा गया था। इसे पालिका बोर्ड के समक्ष विचार करने के लिए प्रस्तुत किया गया। इस पर वार्ड मेंबर प्रशांत सक्सेना ने विरोध जताते हुए ऐसा न करने की बात कही। बताया कि इस जमीन पर आम लोगों को पेयजल, खड़ंजा निर्माण और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए छोड़ा गया था, इसलिए इसे दोबारा किराए पर नहीं दिया जाए।

शहीद स्तंभ बनाने में खर्च होंगे 35 लाख
खिरनीबाग चौराहा पर शहीद स्तंभ बनवाने में करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ टाउनहाल मस्जिद के सामने 15 लाख रुपये खर्च करके फव्वारा औ रेलिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ये दोनों प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किए गए।

ये वार्ड मेंबर रहे शामिल
बोर्ड बैठक में नीलम, ज्योति गुप्ता, मोहसिन अली, हेमा देवी, अनिल, अनिल कुमार, सईद अहमद, शीला मौर्य, नूर फात्मा, शुएब अहमद, नरेशचंद्र मौर्य, नौशाद, फूलश्री, जोगेंद्र पाल, दुलारी देवी, राशिद खां, दुर्गेश गुप्ता, आसिफ सलीम खां, कमर अख्तर, मुजीब-उर-रहमान, अनूप सिंह, माधुरी रस्तोगी, अनुपमा कटियार, मोहम्मद असलम आदि वार्ड मेंबर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें