मध्य प्रदेश से बंडा पहुंचे श्रमिक
- फोटो : AMAR UJALA
बंडा। मध्य प्रदेश में कंबाइन रिपेयरिंग का काम करके आए आठ लोगों को गांव बरीबरा पहुंचने पर चेकअप कराने के बाद घरों के लिए भेज दिया गया।
बंडा के गांव बरीबरा निवासी गुरजीत सिंह ने बताया वह अपने साथी कृष्णपाल शर्मा, हरिश्चचंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, कन्हैया लाल, ओमप्रकाश, अरविंद, नंन्नू वर्मा को लेकर मध्य प्रदेश के जिला भिंड के कस्बा मोइना में कंबाइन रिपेयरिंग का काम करने 8 फरवरी को गए थे। पहले उन्होंने सरसों, फिर बाद में गेहूं की कटाई की। इसके बाद लॉकडाउन होने में कोई वाहन न मिलने पर पैदल ही अपने घर को चल दिए। छह दिन से पैदल चलने के बाद सभी लोग शनिवार को बंडा पहुंचे। इसके बाद बंडा सीएचसी में सभी की जांच की गई। किसी मे कोरोना के लक्षण न मिलने पर सभी होम क्वारंटीन कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया गांव के प्रधान को सूचना दे दी गई है। 14 दिनों के लिए स्कूल में सभी को क्वारन्टीन किया जाएगा।