तिलहर सीएचसी पर आयोजित मोतियाबिंद जांच शिविर में मरीजों की जांच कर परामर्श लिखते डॉ. नितिन। संव
तिलहर। सीएचसी परिसर में बुधवार को कानपुर के शंकरा हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगे शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने 120 मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान 75 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। बाद में मोतियाबिंद से ग्रस्त सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए शंकरा हॉस्पिटल कानपुर रवाना कर दिया गया। वहां शुक्रवार को ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में आए सामान्य नेत्र रोगियों को भी दवाएं मुफ्त दी गईं। शिविर में डॉ. राजीव, डॉ. नितिन और डॉ. सचिन गुप्ता की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आंखों की देखभाल से संबंधित जरूरी सलाह दी। संवाद