बारिश से खराब हुई फसलों के मामले में सहायता राशि के चेकों का बृहस्पतिवार से वितरण शुरू कर दिया गया। विधायक शकुंतला देवी ने गांव पकड़िया हकीम और गदाईसांडा में किसानों को चेक प्रदान किए।
प्रति हेक्टेयर 18 हजार रुपए के हिसाब से 72 किसानों को 3.34 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। विधायक शकुंतला देवी ने कहा कि बारिया और आंधी से फसलों में भारी नुकसान हुआ है। बारिश होने के बाद सरकार ने सवर्क कराकर किसानों को राहत राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी। प्रदेश की सपा सरकार पूरी तरह किसानों के साथ है। चेक वितरण के समय एसडीएम लालबहादुर, तहसीलदार विजय याइव, लेखपाल गिरीशंचद्र त्रिवेदी सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।