फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया शिवपाल का जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का 64वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। प्रसपा के जिलाध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी के कटिया टोला स्थित आवास पर हुए जन्म दिन समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां देने का संकल्प किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अग्निवेश ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करने वाले नेता हैं और प्रसपा इसी का फल है। इतिहास गवाह है कि इससे पहले किसी भी पार्टी को खड़ा करने में बरसों लग जाते थे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता के बल पर प्रसपा ने चार माह के अल्प समय में पार्टियों की भीड़ के बीच न केवल अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ी हो गई है। जिला उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कहा कि शिवपाल जैसे विकास पुरुष का नेतृत्व हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
महासचिव गुलजार कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन वास्तव मेें चुनाव में जनता को गुमराह करने के लिए किया गया ठगबंधन है, क्योंकि बसपा सुप्रीमों ने हमेशा भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य किया है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष ऋचा सक्सेना ने कहा कि मौजूदा सरकार में महिलाओं की आबरू से खिलवाड़ कर उनका शोषण किए जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं और महिलाएं ही देश-प्रदेश की भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। इस मौके पर शिवराज सिंह यादव, जसविंदर सिंह, सचिन दीक्षित, राजीव सक्सेना, जेपी सिंह, पंकज गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें