फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर और सीतापुर की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूल प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से कैंट मैदान पर आयोजित स्कूल इंडिया कप सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए दो लीग मैच मेजबान शाहजहांपुर और सीतापुर की टीम ने जीत लिए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच हुए प्रथम मैच में मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसमेें अहद ने सर्वाधिक 94 रनों का योगदान दिया। जवाब में पीलीभीत की टीम 13 ओवर में महज 53 रन पर सिमट गई। सीतापुर और लखीमपुर के बीच हुए दूसरे मैच में सीतापुर ने लखीमपुर को चार विकेट से हराया। लखीमपुर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 123 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में सीतापुर की टीम ने 18 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में लखीमपुर की ओर से अविरल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर चार विकेट लिए। आज के मैचों में विभिन्न टीमों से जुड़े आशुतोष मिश्रा, राजकुमार, सूर्य प्रताप, अभिषेक पाल, प्रियांश वर्मा के खेल को दर्शकों से सराहना मिली। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मनोज यादव, इरफान खां, मयूर खन्ना, फरीद, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें