फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के दौरान नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार को जिला अस्पताल से बरेली मोड़ चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। रोड किनारे लगे खोखों एवं अवैध निर्माण को हटवा दिया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से लोगों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के निर्देश पर अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल गेट से हुई। जेसीबी से रोड किनारे लगे खोखों एवं ठेलों को हटवा दिया गया। वहीं एसएस कॉलेज के सामने कुछ लोगों ने पक्की दुकानों का निर्माण करा रखा था। इन्हें भी हटवा दिया गया। दुकानों को हटवाने में प्रशासन को काफी विरोध झेलना पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट से अतिक्रमणकारियों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस बल होने के चलते हैं मामला उग्र न हो सका। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शनिवार को बरेली मोड़ चौराहे से तिलहर की ओर जाने वाले मार्ग पर अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा शक्ति से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें