फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा में रंग-गुलाल से खूब खेली होली
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
फोटो-30
पुवायां। योगीराज भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर सोमवार रात 12 बजते ही मंदिरों में हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की और भगवान कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। नगर के हरेराम मंदिर, देवस्थान मंदिर, ठाकुर जगमोहन लाल मंदिर सहित तमाम मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई और बालरूप कृष्ण की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

उधर, ग्राम बड़ागांव में मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में देव स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह और पुवायां कोतवाली की पुलिस तैनात रही। गांव के संतोषी माता मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा में बच्चों को देवताओं के रूप में तैयार करने के बाद शुरू हुई शोभायात्रा गांव के तमाम मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल लोग देवताओं की जय जयकार करते हुए रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें