फोटो- 11 में
सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण का पाठ
आल सेंट्स स्कूल में प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ रोपी पौध
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। आल सेंट्स स्कूल में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, बारिश की कमी, जल स्तर घटने, वृक्षों की कमी से पर्यावरण पर संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने बच्चों और स्टाफ के सदस्यों का आह्वान किया कि वह पानी की बर्बादी न करें और पौध रोपित कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना योगदान दें। प्रबंध समिति के सदस्य सचिन बाथम ने कहा कि पेड़ों से ही हमें आक्सीजन मिलती है और पशु-पक्षियों को भी जीवन मिलता है इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण को संरक्षण दे सकते हैं।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रधानाचार्य रंजना मौर्या आदि ने स्कूल परिसर में पौधे रोपे। आयोजन में नंदिनी वर्मा, संतोष रस्तोगी, पूर्णिमा सक्सेना, जिया खानम, रीता कनौजिया, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
शिशु भारती पदाधिकारियों ने ली शपथ
शाहजहांपुर। आली ज्ञानदीप इंटर कालेज में शिशु भारती के पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य देवेश कुमार सिंह ने प्रियांशी शर्मा को अध्यक्ष, कार्तिकेय शुक्ला को सेनापति, अंकुर शुक्ला को मंत्री, सिया सिंह को शिशु भारती प्रमुख पद की शपथ दिलाई। इसी क्रम में अन्य विभाग प्रमुख और उप प्रमुख को भी शपथ दिलाई गई। आयोजन प्रमुख आचार्य दौलत राम ने शिशु भारती गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ब्यूरो