फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीडन के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उत्पीडन के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:एसपी
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में अधीनस्थों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों के बारे में भी ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
एसपी केबी सिंह ने शुक्रवार रात क्राइम मीटिंग में सभी सर्किल के सीओ और थानेदारों को महिला अपराधों पर पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी ओर लंबित विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 10 बजे एसपी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में सबसे पहले एसपी ने सभी सर्किल के सीओ को बुलाया। इसमें उन्होंने सर्किल वार अपराधों और उनके रोकथाम व दर्ज मामलों में कार्रवाई की प्रगति जानी। इसके बाद थानेदारों को मीटिंग में बुलाया गया। थाना वार अपराध समीक्षा करने के साथ ही एसपी ने कहा कि शासन की मंशा क्राइम कंट्रोल करने की है। इनमें भी महिला उत्पीड़न के मामले सबसे प्रमुख हैं। यदि कोई भी पीड़ित महिला थाने पहुंचती है, तो तहरीर लेने के साथ ही वीडियोग्राफी कर उसके बयान नोट किए जाएं। यदि मामला सही तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके विपरीत यदि शिकायत झूठी या मनगढ़ंत भी है, तो भी उसे जीडी में दर्ज कर मामले की गहराई से जांच करने के बाद कार्रवाई करें। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग में एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, सभी सर्किल के सीओ वह सभी थानेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें