शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से वसंतोत्सव-2018 का रविवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसंत और फाल्गुन गीतों की मनोहारी छटा ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीड कांवेंट स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गुरु नानक पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य और होली के गीतों से समा बांध दिया।
वसंतोत्सव में बाबा विश्वना बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बसंत पर मनामेहन नृत्य प्रस्तुत किया। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्रा अंशिका गुप्ता, स्वामी विवेकानंद एकेडमी की प्रिंसी गुप्ता ने गरवा, वैष्णवी गुप्ता ने ठुमरी नृत्य प्रस्तुत किया। शशि गुप्ता, संजीव सेठ, प्रमोद शर्मा, पल्लवी मिश्रा, शिखा शुक्ला ने संकल्प गीत गाया। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में आयोजित बसंतोत्सव में त्रिलोकी नाथ पांडेय, डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी, जीसी मिश्रा, अजय गुप्ता, सुभाष अवस्थी, महेश द्विवेदी, गीता त्रिवेदी, पदमा गुप्ता, आभा पांडेय, सरोज गुप्ता, ज्योति शर्मा, महेंद्र गुप्ता, राम निवास अगिभनहोत्री, श्रवण कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र दीक्षित, सुनीता गुप्ता, अंजली गुप्ता, हरमीत कौर, डॉ. आरसी अस्थाना आदि रहे। डॉ. अनुराग अग्रवाल, हिमांशु पाराशरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।