फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावलखेड़ा के खाते में गई ओवरआल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छठी जिला स्तरीय शैक्षिक एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी का विशेष प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। इसके बाद मुख्य अतिथि सीडीओ संजीव सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और शील्ड प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई स्पर्धाएं हुई, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप पर कस्तूरबा स्कूल भावलखेड़ा ने कब्जा जमाया। जबकि दूसरे स्थान पर कस्तूरबा स्कूल बंडा और तीसरे स्थान पर कस्तूरबा स्कूल ददरौल रहा। भावलखेड़ा स्कूल की छात्रा निशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत चैंपियन ट्रॉफी अपनी झोली में डाली। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ संजीव सिंह ने विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा के साथ मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद प्रतिभागी स्कूली टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटी का विशेष प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी रुचि लेते हुए शारीरिक और मानसिक विकास करने का संदेश दिया। इससे पूर्व बीएसए राकेश कुमार ने प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. मयंक भूषण पांडेय, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के संचालन में हुए आयोजन में सहायक लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान पीपी सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला, आलोक मिश्रा, संजय कुमार, निकहत परवीन, सुखमीत कौर, पल्लवी वर्मा, रत्ना वर्मा, विवेक सिंह, राजीव कुमार, रामकरन, बृजेश, खलीक अहमद, शिक्षक नेता संदीप मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, आरती तिवारी, नीरज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें