फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान वनतारा के तत्वाधान में चीनी मिल गेस्ट हाउस में महिलाओं के तीस दिवसीय निशुल्क ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर डीएम और विधायक ने प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए महिला समूह को पांच-पांच सिलाई मशीन दिए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत यह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह स्वावलंबी बनें। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत चलाए जा रहे हैं निशुल्क प्रशिक्षण में अनुभव प्राप्त करके अपने जीवन को समुन्नत बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षित महिला समूह को वह पांच-पांच सिलाई मशीन देंगे।
डीएम नरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं से और अधिक मेहनत से सीखने का आह्वान किया। तीस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 39 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया पुरुष प्रशिक्षक खान और महिला ट्रेनर नाजिया ने महिला समूह को प्रशिक्षण प्रदान कराया कार्यक्रम के दौरान बीडीओ जेनित कांत, तहसीलदार देव सिंह चौहान, चीनी मिल प्रबंधक अतुल खन्ना, कोतवाल मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा, अनुज गुप्ता, भगत जी, प्रधान संघ के झब्बू लाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें