शाहजहांपुर। बरेली में होने वाले उड़ान मेगा डांस शो के लिए गांधी भवन में सिंगिंग के लिए ऑडीशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं और बच्चों ने निर्णायकों के समक्ष प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उनका ध्यान आकर्षित किया।
क्रिएटिव आर्ट मैनेजमेंट ग्रुप के बैनर तले हुए ऑडीशन में गैर जनपदों के कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया और निर्णायकों के समक्ष फिल्मी धुनों पर डांस करके प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि उड़ान मेगा डांस शो बरेली में स्पर्श होटल एंड रिसॉर्ट्स में होगा। मेगा शो के लिए बॉलीवुड की प्रख्यात कोरियोग्राफर गीता कपूर (गीता मां) को आमंत्रित किया गया है। ऑडीशन का शुभारंभ आदर्श विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। निर्णायक मंडल में अनुष्का सक्सेना, हेमा, दिव्यांशु कुमार, यश सक्सेना शामिल रहे।
ऑडीशन में अनुभूति सेवा समिति के निदेशक मनोज मंजुल, सुहेल मोहम्मद, हर्ष कुमार, अमित कुमार, अपूर्व कुमार, प्रियंका सक्सेना, अर्जुन नेगी आदि का योगदान रहा।