फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा की रेलवे कॉलोनी में जलसंकट से जूझ रहे 700 परिवार

Wed, 06 Mar 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की रेलवे कॉलोनी के 700 परिवार महीनों से जलसंकट से जूझ रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस गंभीर समस्या का कोई समाधान नहीं निकाल रहे हैं। पानी की आपूर्ति के लिए लगीं सात मोटरों में पांच खराब हैं। दो मोटरों से क्षेत्रवासियों को सुबह और शाम आधे-आधे घंटे जलापूर्ति की जा रही है जो नाकाफी है। इधर, कॉलोनी में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही चार नंबर पंप के खराब हो जाने पर रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले रेलकर्मियों व उनके परिजन को काफी दिक्कत हुई। नगर निगम के टैंकर से जलापूर्ति की गई। यदि उस समय इंडिया मार्का हैंडपंप सही होते तो रेलकर्मियों को ज्यादा समस्या नहीं होती। कई हैंडपंप से साफ पानी नहीं आ रहा है व कुछ टूटे हैं। मोटर ठीक नहीं हुई तो गर्मियों में रेल कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पूर्व में सुबह, शाम और दोपहर में एक-एक घंटे पानी की आपूर्ति की जाती थी।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक करने का बजट अलग से नहीं आता। पांचों मोटर पंप के खराब होने की जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दी गई है। एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। निविदा पड़ते ही बजट पास हो जाएगा, उसके बाद नए मोटर पंप लगाए जाएंगे। हैंडपंप की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन



रेलवे कॉलोनी में लगे सात मोटर पंपों में सिर्फ दो ही संचालित हो रहे हैं। यह भी आए दिन खराब हो जाते हैं, जिससे रेलकर्मियों व उनके परिजन को जल संकट से जूझना पड़ता है। अगली बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा। - राकेश कुमार, रोजा शाखा अध्यक्ष, उरमू


गर्मी का मौसम आने वाला है, उससे पहले ही मंडल अभियंता से बात कर रेलवे कॉलोनी में लगे इंडियामार्का हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही मोटर पंपों की मरम्मत कराने की मांग रखी जाएगी। - अमित भागवत मिश्रा, रोजा शाखा सचिव, नरमू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें