फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 70 स्थानों पर  लगाए 6.80 लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत सोमवार को जिले के 70 चिन्हित स्थानों पर 755.92 हेक्टेयर भूभाग पर करीब 4500 वन श्रमिकों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा 6.80 लाख पौधे रोपे गए। इसका शुभारंभ कैंट एरिया में सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने जामुन का पेड़ लगाकर किया। कैंट क्षेत्र में कुल 10 हेक्टेयर भूभाग पर कुल 6250 पौधे रोपे गए। 
विज्ञापन

इस अवसर लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि सूबे में सपा सरकार ने वनों के बढ़ाने का कार्य किया है। राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार 33.33 प्रतिशत वन होना जरूरी है। उ.प्र. में वनावरण एवं पौधरोपण का कुल क्षेत्रफल 21244 वर्ग किमी है जो कि कुल भौगोलिक क्षेत्रफ ल के सापेक्ष मात्र 8.82 प्रतिशत है। भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट 2015 के अनुसार, सफल पौधरोपण और प्रभावी वन सुरक्षा के चलते यूपी में वर्ष 2013 के सापेक्ष वनावरण व वृक्षावरण में 261 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पेड़ों के कटान से वातावरण दूषित हो रहा है। उसे रोकने को मुख्यमंत्री ने इस विशेष अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पांच करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है।
इस दौरान जामुन का पौधा रोपते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने कहा कि वनों का आच्छादन बढ़ने से व्यक्ति की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ होती है। फलदार वृक्षों से लोगों की आर्थिक विकास भी होती है। जिले में वृक्षाच्छादन बढ़ाने के लिए अनवत वन भूमि, सामुदायिक भूमि नहरों के किनारे, अनुपजाऊ भूमि, सहित विविध स्थलों पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इस दौरान प्रभागीय अधिकारी सामाजिक वानिकी नरेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ टीके शिबु, एसडीएम सदर अजय तिवारी आदि द्वारा शीशम, जामुन, पाकड़, आम, पीपल, गुलमोहर, गूलर, बेल आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए। 
विज्ञापन


यहां रोपे गए पौधे
सोमवार को जिले के खुटार रेंज के पूरनपुर ब्लाक के 15 स्थलों सुल्तानपुर खीरी ब्रांच गढ़ापुर से सुल्तानपुर, गोपालपुर आठ पार्ट एक से छह तक, सुल्तानपुर दुर्जुनपुर, ब्लाक खुटार के  हर्रायपुर, उत्तर मैलानी, गदनिया कक्ष-चार लरती हर्रायपुर कक्ष एक से चार तक, फतेहपुर, छापाबोझी, पुवायां खुटार मार्ग, आदि 16 स्थलों पर, ब्लाक बंडा के नवदिया बंकी चार व छह, विलंदापुर कक्ष दो व तीन, शारदानहर कुआंडांडा से मकसूदांपुर तक, ब्लाक पुवायां के नत्थापुर, बद्रीपुर हदीश, ब्लाक सिंधौली के कोटावारी, ढकिया हमीदनगर, ब्लाक जैतीपुर के ग्राम गोरा बकेनिया, जैतीपुर रजबहा, कलुआ बोझ, तिलहर ब्लाक कलान के ग्राम पिलुआ, सनाय, सथरा, ब्लाक मदनापुर शारदा नहर फादिलपुर से लश्करपुर तक, कटरा जलालाबाद मार्ग, ब्लाक ददरौल के चौदापुर बरेंग माइनर, ग्राम सरसवाँ, कुआडाँडा,पिंगरी-पिंगरा, अजीजगंज से चौहानपुर नहर तक, ब्लाक भावलखेडा के उचौलिया वन ब्लाक, कैंट क्षेत्र, रोजा माइनर, पटरा-सिकन्दरपुर ब्लाक काँट के शारदा नहर काँट-दिलावरपुर, ग्राम ठिठौरा आदि स्थलों पर पौधे रोपे गए। 

तहसील भर में तमाम स्थानों पर लगाए पौधे
पुवायां। सोमवार को तहसील भर में तमाम स्थानों पर पौधारोपण किया गया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। 
पूर्व सांसद मिथलेश कुमार और विधायक शकुंतला देवी ने नगर पालिका परिसर, गांव इनायतपुर की सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड में पौधरोपण किया। सुखबीर एग्रो में 16 सौ पौधे लगाए गए। इस मौके पर एसडीएम रामशंकर, सीओ सुधीर कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह, कारखाने के महा प्रबंधक संजय वशिष्ठ, उमेश ऑवला, आरएल शर्मा, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। पुवायां इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने पौधारोपण किया। इस मौके पर राजेश कुमार, राजेश शर्मा, राजीव लोचन गुप्ता, आरके सुमन, राजकुमार शर्मा, अजय श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। 
खुटार। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत खुटार में पूर्व सांसद मिथलेश कुमार विधायक शकुंतला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी गुप्ता और लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। विधायक शकुंतला देवी ने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को अपने घर पर दो-दो पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर तरूण पांडे, आशीष सिंह, धीरेंद्र वाजपेयी, जगदीश वर्मा, राजेश वर्मा, बल्देव सिंह, सोनपाल सिंह आदि लोग शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें