फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: टप्पेबाजी करने वाली चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, ई-रिक्शा में सवार होकर करती थीं वारदात

Sun, 03 May 2026 12:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह की चार महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाओं ई-रिक्शा में सवार होकर वारदात को अंजाम देता था।  
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना जलालाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने टप्पेबाजी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह की चार महिलाओं समेत सात लोगों को शुक्रवार रात गांव बझेड़ा स्थित बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास टिन शेड से गिरफ्तार किया। यह गैंग ई-रिक्शा और ऑटो में सफर करने वालीं महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। महिला आरोपी ई-रिक्शा में बैठने के बाद उल्टी करने का बहाना बनाती थीं या सेफ्टी पिन चुभाकर व अन्य तरीके से यात्रियों का ध्यान भटकाकर गहने-नकदी चोरी कर लेती थीं।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पकड़ी गईं टप्पेबाज पुवायां थाना क्षेत्र के दियुरिया गांव निवासी लक्ष्मी, नीतू, मुस्कान, पुष्पा के साथ गौतम, बादल और एटा जिले के थाना आवागढ़ क्षेत्र के सरानी निवासी आकाश को पेश किया गया। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इन लोगों पर हरदोई जिले के थाना पाली के साथ थाना जलालाबाद, पुवायां, मिर्जापुर, खुटार आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से चोरी का माल, चाकू, मोबाइल फोन व बाइक बरामद की गई है।

कलान और जलालाबाद क्षेत्र में हुईं थीं घटनाएं 
एसपी ग्रामीण ने बताया कि 24 मार्च को कलान थाना क्षेत्र के चिकटिया पहाड़पुर गांव निवासी काजल के साथ घटना हुई थी। वह बारह पत्थर चौराहा जलालाबाद से ई-रिक्शा पर बैठकर अपनी ससुराल जा रही थी। इस दौरान उनके बैग से जेवर व दो हजार रुपये चोरी हो गए थे। दूसरी घटना ठीक एक माह बाद 29 अप्रैल को हुई। जलालाबाद के गांव डुही जदीद निवासी पिंटू अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा से जा रहे थे। गुनारा मोड़ से बैठी महिला ने उनकी पत्नी के पर्स से जेवर चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग संगठित रूप से अलग-अलग स्थानों पर ई-रिक्शा, ऑटो, अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रा कर रहीं महिलाओं एवं यात्रियों को चिह्नित करते थे। फिर मौका पाकर उनके बैग व पर्स में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं।

 

विज्ञापन

आरोपी महिला
आरोपियों ने कबूल की घटनाएं 
विरोध करने पर डरा-धमकाकर, चाकू दिखाकर सामान छीनकर फरार हो जाते हैं। गिरफ्तारी के दौरान भी एकत्र होकर वारदात की योजना बना रहे थे। पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी, बादल एवं गौतम ने बारह पत्थर से धियरिया गांव जाने वाले मार्ग पर हुई घटना कबूल किया। साथ ही आरोपी लक्ष्मी, नीतू व आकाश ने तीन दिन पूर्व गुनारा मोड़ पर हुई घटना कबूल की। आरोपी महिला मुस्कान व पुष्पा ने बताया कि आठ-दस दिन पहले खुटार में अपने बच्चे के साथ ई-रिक्शा में जा रही एक महिला के पर्स में रखे सोने के जेवरात चोरी किए थे। लक्ष्मी और गौतम, पुष्पा और बादल पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें