कलान। ग्राम नौसना निवासी रेखा देवी ने थाने में तहरीर देकर जनसेवा केंद्र संचालक पर दिए गए 69 हजार रुपये खाते में जमा न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान बेचकर 69 हजार रुपये जमा किए थे। करीब डेढ़ माह पूर्व रुपये आंधीदेई स्थित जनसेवा केंद्र संचालक को खाते में जमा करने के लिए दिए। 28 मई को जनसेवा केंद्र संचालक से रुपये जमा करने के संबंध में बात की। आरोप है कि उसने उनके साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की। उसके रुपये खाते में नहीं जमा हुए हैं। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद