फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 69 ग्रामीण युवतियों को मिले प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र

विज्ञापन
रोजा कृषि सखी केंद्र में  छात्राओं को बांटे गए प्रमाण-पत्र। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रोजा। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, रोजा की ओर से शनिवार को कृषि सखी सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षण पूरा करने वाली 69 ग्रामीण युवतियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज्य आश्रम, जेबीगंज के सहयोग से संचालित केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह में कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रथम बैच की 32 और सिलाई प्रशिक्षण के तृतीय बैच की 37 छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस दौरान यूनिट के महाप्रबंधक पंकज कुमार गोयनका, ग्राम स्वराज्य आश्रम के सचिव विश्वंभर नाथ, प्रोडक्शन हेड प्रदीप कुमार तोमर, केन हेड अवधेश चंद्र गुप्ता, इंजीनियरिंग हेड दिनेश सिंह, फाइनेंस हेड मोइन खान, एचआर हेड प्रांशु शर्मा और सौरभ दुबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें