शाहजहांपुर में साक्षरता परीक्षा में शामिल महिलाएं। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की प्रथम मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन जिले के 586 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में 7500 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन 6769 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। इनमें 2878 पुरुष और 3890 महिलाएं शामिल रहीं।
जिला कारागार शाहजहांपुर में भी असाक्षर वयस्क बंदियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 35 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कारागार में निरुद्ध रहने के दौरान इन बंदियों को नियमित रूप से पढ़ने-लिखने और प्रारंभिक गणित का ज्ञान कराया गया। कारागार अधीक्षक जेपी तिवारी ने बंदियों का उत्साहवर्धन किया। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।