खोया मंडी में खोया की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को रंगमहला, केरूगंज में मावा मंडी में सात नमूने लिए। करीब 650 किग्रा खराब मावा नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत 1,95,000 रुपये है। इसके अलावा सरसों का तेल सीज किया गया।
विभाग की ओर से बुधवार को चलाए गए अभियान में सिंधौली क्षेत्र से सरसों तेल, पनीर एवं मावा का एक-एक नमूना लिया गया। करीब 52500 रुपये का 350 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। लकड़ी मंडी से सरसों के तेल का एक नमूना, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल के दो नमूने लिए गए।
कटरा क्षेत्र से रिफाइंड सोयाबीन तेल, चाय की पत्ती और नमकीन का एक-एक नमूना लिया गया। जलालाबाद क्षेत्र से देसी घी का एक नमूना, कांट में सरसों के तेल का एक नमूना और करीब 9720 रुपये का 54 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया।