फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने ग्रामीण को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही(शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पीलीभीत स्टेट हाईवे पर सोमवार रात खेत से लौट रहे किसान को वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन भाग निकला। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

निगोही थाने के गांव मधवामई निवासी 45 वर्षीय दुर्गपाल सोमवार शाम गांव के पूरब में स्थित अपने खेत पर गया था। रात करीब आठ बजे वह वहां से वापस लौट रहा था। दुर्गपाल रोड पार कर रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दुर्गपाल को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें