फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कार्तिक पूर्णिमापर ढाईघाट पर गंगा में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाल लिया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महानगर के मोहल्ला सराय काइयां निवासी मिठाई विक्रेता महेंद्र राठौर का पुत्र अरविंद शुक्रवार को दोस्तों के साथ ढाईघाट पर गंगा स्नान करने आया था। अरविंद भीड़ से अलग पूर्वी घाटों पर दोस्तों के साथ स्नान को नदी में उतरा। दोस्तों के साथ खेल-खेल में नहाते समय वह गहरे में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर जबतक जिला पंचायत की ओर से तैनात गोताखोर उसे बचाने को आए,तब तक वह पानी की तेज धार में बह गया।
विज्ञापन

मेलाबाबू तुलसीराम ने बताया कि 20 गोताखोर उसकी तलाश मे लगाए गए,जो देर सांय तक उसका पता नहीं लगा सके। शनिवार सुबह गोताखोरों ने उसे गंगा में ढूंढना शुरू किया। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे ग्राम फुलहा के निकट गंगा के गहरे कुंड से उसका शव निकाला। मेला कोतवाली इंचार्ज संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक के परिजनों के विशेष आग्रह पर शव का बिना पोस्टमार्टम करवाए पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया है। जिला पंचायत ने शव को किराए के वाहन से उसके शाहजहांपुर के स्थित घर भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें