फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन नायक एक्सप्रेस के चालक का टूल बॉक्स गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जन नायक एक्सप्रेस के चालक का टूल बॉक्स गायब
विज्ञापन

करीब 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन, 12 घंटे देरी से पहुंची थी
अलग से टूल उपलब्ध कराने के बाद रवाना की गई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अमृतसर-दरभंगा अप-15211 जननायक एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से पहुंची। स्टेशन पर भी ट्रेन को करीब 15 मिनट अतिरिक्त खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने भी हंगामा काटा। दरअसल, ट्रेन के चालक का टूल बॉक्स गायब था। बाद में चालक को अलग से टूल उपलब्ध कराकर रवाना किया गया।
अप जननायक एक्सप्रेस शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शाहजहांपुर पहुंची। रोजा में ट्रेन के लोको पायलट की ड्यूटी बदली जानी थी। दूसरा लोको पायलट ट्रेन में पहुंच गया। उसने देखा कि उसका बक्सा इंजन के केबिन में नहीं था। लोको पायलट ने वाकीटाकी से सूचना पावर केबिन में स्टेशन मास्टर को दी। पावर केबिन ने कंट्रोल को बताया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पायलट को अलग से टूल का बक्सा उपलब्ध करा कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इधर, सूत्रों ने बताया कि जन नायक एक्सप्रेस के एक्सप्रेस का टूल बॉक्स धोखे से जनसेवा एक्सप्रेस में रख दिया गया था। इस बारे में बाद में पता लगा।
विज्ञापन

...............
अप लाइन पर मेगा ब्लॉक, खड़ी रही गोरखपुर पैसेंजर
यात्रियों का हंगामा, कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अप लाइन पर कहलिया-रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन के बीच ढाई घंटे के मेगा ब्लॉक का असर कई ट्रेनों पर देखने को मिला। इस दौरान शाहजहांपुर-गोरखपुर पैसेंजर करीब तीन घंटे तक आउटर पर खड़ी रही। लाइन क्लियर होने पर इसे शाम छह बजे निकाला गया।
रेल-पथ विभाग ने अप लाइन पर कहेलिया-रामप्रसाद बिस्मिल नगर स्टेशन के बीच स्लीपर बदलने के लिए दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक का ब्लॉक लिया था। इस दौरान ट्रैक की मरम्मत का काम किया गया। हालांकि, इस दौरान ट्रैक पर ट्रेनों का ट्रैफिक कम होता है। दोपहर बाद करीब 4:15 बजे रोजा पहुंचने पर गोरखपुर पैसेंजर को आउटर पर रोक दिया गया। दरअसल, सीतापुर की ओर से आए लांग होल की वजह से प्लेटफार्म के लिए लाइन क्लियर नहीं थी। काफी देर तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रहने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। शाम छह बजे लाइन क्लियर होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

----------
दो दिन निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। लगातार देरी से चल रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी। शनिवार को वाराणसी से दिल्ली जाने वाली अप-14257 और रविवार को दिल्ली से वारणसी जाने वाली डाउन-14258 निरस्त रहेगी। ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों को समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें